24 मार्च 2013 - 19:30

सऊदी अरब ने कहा है कि सीरिया में लड़ रहे नागरिकों को स्वदेश वापसी पर गिरफ़्तार कर लिया जाएगा.....

सऊदी अरब ने कहा है कि सीरिया में लड़ रहे नागरिकों को स्वदेश वापसी पर गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

क़तर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र अश्शर्क़ के अनुसार, सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मंसूर अत्तुर्की ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जो कोई भी सऊदी नागरिक सीरियाई सरकार और विरोधियों में चल रही लड़ाई में भाग लेगा स्वदेश वापसी पर उसे गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

अत्तुर्की ने उल्लेख किया कि सीरिया में जारी हिंसा में सऊदी नागरिकों का भाग लेना देश के क़ानूनों का उल्लंघन है।

सऊदी सरकार ने यह घोषणा ऐसी स्थिति में की है कि जब वह क़तर, तुर्की, अमरीका और कुछ पश्चिमी देशों के साथ मिलकर सीरिया में हिंसा फैला रहे आतंकवादी गुटों को हथियारों की आपूर्ति कर रही है और उनका व्यापक समर्थन कर रही है